19.8 किग्रा गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

Updated:
विज्ञापन

धनहा थाना क्षेत्र की पुलिस ने सोमवार की रात धनहा गौतम बुद्ध सेतु पर 19 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

मधुबनी. धनहा थाना क्षेत्र की पुलिस ने सोमवार की रात धनहा गौतम बुद्ध सेतु पर 19 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों की पहचान थाना क्षेत्र के खालवापट्टी निवासी जितेंद्र चौधरी तथा तमकुहा निवासी सगीर अंसारी के रूप में हुई है. ज्ञात हो कि गांजा तस्कर पल्सर बाइक से चौतरवा की तरफ से तमकुहा आ रहे थे. इस संदर्भ में धनहा थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि पुलिस प्रत्येक दिन की भांति सोमवार को भी वाहन जांच कर रही थी. तभी रात में करीब 10 बजे एक पल्सर बाइक पर सवार दो लोग बैग लिए आ रहे थे. पुलिस द्वारा बाइक रोककर दोनों युवकों की तलाशी ली गयी. जिस दौरान दोनों युवकों के बैग से 19 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि गांजा सहित बाइक को जब्त कर लिया गया. साथ ही दोनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन