ट्रक से गुटखा लूटकांड में दिल्ली से दो और आरोपी गिरफ्तार, जेल

Updated:
विज्ञापन

. गुटखा लदे ट्रक लूट कांड में दो और अभियुक्तों को लौरिया पुलिस ने दिल्ली से दबोचने में सफलता पायी है.

विज्ञापन

लौरिया . गुटखा लदे ट्रक लूट कांड में दो और अभियुक्तों को लौरिया पुलिस ने दिल्ली से दबोचने में सफलता पायी है. ़थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि लौरिया पुलिस की तीन सदस्यीय टीम ट्रक लूट कांड में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली गई थी, जहां दो आरोपितो की गिरफ्तारी हुई है और दोनों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. इसमें नरकटियागंज थाने के शिवगंज मोहल्ले के वार्ड छह निवासी शेख असलम के पुत्र गुडडु शेख एवं नौतनवा गांव के नवील अहमद के पुत्र नावेद राजा के रूप में हुई है. दोनों के आपराधिक इतिहास खंगालें जा रहे हैं. बता दें कि लौंरिया थाना क्षेत्र से गुटखा लदे ट्रक की लूट हुई थी. इसमें पहले 42 बोरा गुटखा बरामद किया गया था और अन्य आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी.अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन