चार दिनों से ट्रांसफार्मर खराब, सैकड़ों घर में छाया अंधेरा

Updated:
विज्ञापन

फोटो प्रदर्शन करते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

मैनाटाड़ के बेलवा टोला में चार दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने से सैकड़ों घरों में अंधेरा छाया है। ग्रामीण परेशान, जल्द बिजली बहाली की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

मैनाटाड़: स्थानीय पंचायत के वार्ड संख्या दस बेलवा टोला गांव में विगत चार दिनों से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है. जिससे सैकड़ों घरों से ज्यादा घरों में अंधेरा छाया हुआ है. जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. ट्रांसफार्मर बदलने की दिशा में अग्रेत्तर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है. आक्रोशित ग्रामीण इसको लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश है. आक्रोशित संतोष साह, भारत पंडित, हरेंद्र महतो, संटू साह, सीता देवी, रंभा देवी, पारस साह, हिरालाल साह, उमाशंकर प्रसाद आदि ने बताया कि चार दिनों से घरों में अंधेरा है. बच्चों की पढ़ाई लिखाई घर में नहीं हो पा रही है. पानी की भी समस्या हो गयी है. मोबाईल तक चार्ज नहीं हो पा रहा है. जिससे हम सभी ग्रामीण काफी परेशान हैं. ग्रामीणों ने जनहित में अविलंब खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की है. कनीय अभियंता देव ऋषि ने बताया कि ट्रांसफार्मर के लिए भेजा गया है. ट्रांसफार्मर मिलते ही आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन