278 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो कार जब्त

धनहा थाना क्षेत्र के गौतम बुद्ध सेतु पर वाहन जांच के क्रम में एक कार में रखे 62.820 लीटर अंग्रेजी शराब को पुलिस ने कार सहित जब्त कर लिया.
मधुबनी. धनहा थाना क्षेत्र के गौतम बुद्ध सेतु पर वाहन जांच के क्रम में एक कार में रखे 62.820 लीटर अंग्रेजी शराब को पुलिस ने कार सहित जब्त कर लिया. साथ ही पुलिस ने कार चालक को भी धर दबोचा. इसके साथ ही पुलिस ने एक अन्य शिफ्ट डिजायर मारुति कार से 216 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष तेजस्वी कुमार ने बताया कि प्रत्येक दिन भांति पुलिस शुक्रवार को वाहन जांच कर रही थी. उसी दौरान कार को रोककर तलाशी ली गयी. जिसमें एक बोरी में रखा 62.820 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. वहीं शिफ्ट डिजायर मारुति से 216 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ यूपी के भेड़िहारी थाना निवासी भीम यादव व यूपी के कोटवा थाना के सेवरही निवासी सोनू यादव को गिरफ्तार किया गया है. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्कर उत्तर प्रदेश से बिहार के मोतिहारी में शराब की खेप पहुंचाने जा रहे थे. उन्होंने बताया कि इस मामले में कांड अंकित कर गिरफ्तार शराब तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




