गोपालगंज निवासी से दो लाख अपने खाता में ट्रांसफर करने वाला साठी से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

साइबर अपराधियों की तार थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव से जुड़ने की खबर पर शुक्रवार की रात गोपालगंज पुलिस साठी थाने पहुंची.

विज्ञापन

साठी. साइबर अपराधियों की तार थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव से जुड़ने की खबर पर शुक्रवार की रात गोपालगंज पुलिस साठी थाने पहुंची. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि साइबर थाना गोपालगंज के इंस्पेक्टर राजेश चौधरी, राजेश कुमार, दिवाकर कुमार, गोपालगंज थाना कांड संख्या 74/24 साइबर ठगी के अभियुक्त थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी स्वर्गीय हरिशंकर मिश्र के पुत्र दीपक कुमार मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए सहयोग मांगा. जिसे शुक्रवार की रात थानाध्यक्ष स्वयं पुलिस बल के साथ दीपक कुमार को गिरफ्तार कर गोपालगंज पुलिस को सौंप दिया. गोपालगंज इंस्पेक्टर राजेश चौधरी ने बताया कि गोखुल रोड गोपालगंज निवासी राजेश कुमार पिता सुग्रीम प्रसाद चंद्र के खाते से अभियुक्त और अन्य सहयोगियों ने मिलकर लगभग दो लाख रुपये अपने खाता में ट्रांसफर कर लिया है. इस मामले में राजेश कुमार द्वारा साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन