हमारे लिए पूरा बिहार परिवार जैसा: सीएम

Updated:
विज्ञापन

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पूरे बिहार के टोले-टोले में बिजली जल रही है.

विज्ञापन

मैनाटांड़/इनरवा (पचं). जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पूरे बिहार के टोले-टोले में बिजली जल रही है. लालटेन युग का अंत हो गया. महागठबंधन वाले नेता आज लालटेन की बात कर रहे हैं. यह सब आप समझ रहे हैं. हम लोग विकास करना चाहते हैं, लेकिन हमारे जो विपक्षी हैं वह विनाश करना चाहते हैं. उनके लिए उनका परिवार बेटी-बेटा पति पत्नी ही है. हमारे लिए पूरा बिहार परिवार है. वह सोमवार को मैनाटांड़ में जदयू उम्मीदवार सुनील कुमार के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने बिना किसी का नाम लिए इशारों में राजद सुप्रीमो पर हमला बोला. कहा कि कुछ लोग राजनीति में धन कमाने के लिए ही आते हैं. महात्मा गांधी भी सत्ता में बैठकर धन कमाने को पाप मानते थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए सीएम ने कहा, आज मोदी सरकार के कार्यकाल में पूरे विश्व में देश की इज्जत बढ़ी है. आतंकी हमलों के खिलाफ प्रधानमंत्री की कार्रवाई से आज पूरे देश और सभी देशवासियों का सिर ऊंचा हो गया है. किसान सम्मान निधि योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि कृषि के क्षेत्र में ये योजना सबसे ज्यादा मददगार साबित हो रही है. देश में कुछ लोग किसानों की पूर्ण कर्जमाफी की बात कहते हैं, लेकिन इसे लागू करना उतना आसान नहीं है.

नीतीश ने कहा, सड़क और पुल निर्माण में हमें केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिला है. कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार में देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है. जिस तरह से आतंकवाद पर सख्त कार्रवाई हुई है, उससे आत्मविश्वास बढ़ा है. मोदी सरकार की सबका साथ सबका विकास की नीति की चर्चा करते हुए कहा कि उनकी सरकार न्याय के साथ विकास के एजेंडे पर पहले से काम कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन