गैस सिलेंडर लदे ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत

Updated:
विज्ञापन

सामुदायिक भवन अहवर शेख के सामने इंडेन गैस सिलिंडर लदा ट्रक की चपेट में आने से इसी पंचायत के कृष्ण प्रसाद चौरसिया के 13 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार की मौत हो गयी.

विज्ञापन

मझौलिया. सामुदायिक भवन अहवर शेख के सामने इंडेन गैस सिलिंडर लदा ट्रक की चपेट में आने से इसी पंचायत के कृष्ण प्रसाद चौरसिया के 13 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार की मौत हो गयी. घटना शनिवार के दोपहर की है. घटना से आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर दोषी के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई तथा मुआवजा की मांग को लेकर शव के साथ प्रदर्शन किया. कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल रहा. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचें थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटवाया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा. उन्होंने बताया कि वाहन समेत चालक को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है. बताया जाता हैं कि मृत किशोर वार्ड 13 निवासी कृष्णा चौरसिया का एकलौता पुत्र है. मृत किशोर की तीन बहनें है. माता सोनी देवी समेत सभी का रोते रोते बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन