अफीम के साथ तस्कर सीमा से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

भंगहा पुलिस और नगरदेही एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में साढ़े तीन सौ ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को धर दबोचा गया.

विज्ञापन

मैनाटाड़/इनरवा . भंगहा पुलिस और नगरदेही एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई मे�� साढ़े तीन सौ ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को धर दबोचा गया. भंगहा थानाध्यक्ष राहुल प्रसाद मांझी ने बताया कि शनिवार की रात गश्त के दौरान नगरदेही गांव के पास भारत नेपाल पिलर संख्या 421/09 के करीब से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया. उसकी पहचान अभिषेक कुमार साठी थाना क्षेत्र के शेख टोला कटहरी के रूप में हुई. उसके पास मिले से एक झोला में साढ़े तीन सौ ग्राम अफीम मिला. आरोपित ने बताया कि अफीम को चेन्नई ले जाना था. जब्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय कीमत साढे़ तीन लाख रुपये आंकी गयी है. कार्रवाई में थानाध्यक्ष के अलावे दरोगा मुकेश कुमार पासवान, जमादार सुरेंद्र पासवान, भीम यादव, रामेश्वर यादव, डीएपी सिपाही दीपक कुमार,नीरज कुमार,एसएसबी के अशोक बौरी,अशोक कुमार, भूपेंद्र सिंह डंगवाल और राजेंद्र ग्रोवर शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन