नदी में डूबने से सात वर्षीय बालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बिनवलिया स्थित कोहड़ा नदी में डूबने से एक बालक की मौत हो गई.

विज्ञापन

मझौलिया.थाना क्षेत्र के बिनवलिया स्थित कोहड़ा नदी में डूबने से एक बालक की मौत हो गई. मृत बालक की पहचान बिनवलिया गांव निवासी मूलचंद यादव के सात वर्षीय पुत्र मोहित कुमार के रूप में हुई है. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मोहित कुमार विद्यालय में पढ़ने आया था. छुट्टी उपरांत घर जाने के क्रम में पैर फिसल जाने से कोहड़ा नदी में डूब गया. नदी में डूबने के कारण मोहित कुमार की मृत्यु हो गई. घटना के काफी देर बाद कुछ बच्चों ने मोहित कुमार को नदी में देखा तो हो हल्ला शुरू कर दिया. आसपास के ग्रामीण आकर नदी से मोहित कुमार को बाहर निकाल कर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि मृत बालक दो भाईयों में छोटा था तथा काफी मेधावी और होनहार बालक था. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृत बालक के पिता मूलचंद यादव ईंट चिमनी पर मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं. मृतक की माता का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है. वह बार-बार बेहोश हो जा रही है. पूरे वातावरण में मातमी सन्नाटा छा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन