ePaper

बेतिया राज के अभिलेखों में मिला 200 करोड़ के आभूषणों का राज

Updated at : 20 Jan 2025 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
बेतिया राज के अभिलेखों में मिला 200 करोड़ के आभूषणों का राज

बेतिया राज (कोर्ट ऑफ वार्डस के अधीन) की परिसंपत्तियों के बिहार सरकार में समाहित होने के बाद बेतिया राज की जमीन की खोज शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

बेतिया. बेतिया राज (कोर्ट ऑफ वार्डस के अधीन) की परिसंपत्तियों के बिहार सरकार में समाहित होने के बाद बेतिया राज की जमीन की खोज शुरू हो गयी है. खोज के दौरान जब बेतिया राज के अभिलेखागार में रखे गये अभिलेखों को खंगालने का काम किया गया तो वहां से अन्य कई सौ एकड़ अतिरिक्त भूमि का पता चला. इसकी सूची बनाकर राज प्रबंधक ने विशेष सर्वे कार्यालय में जमा करा दिया है.

बेतिया राज प्रबंधक के प्रभार में मौजूद अधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने डीएम दिनेश कुमार राय के माध्यम से विशेष बंदोबस्त पदाधिकारी को भेजे गये पत्र में सामने आयी नयी जमीनों को भी सर्वे में बेतिया राज के नाम पर दर्ज करने की बात कही है.

इधर बेतिया राज के शीशमहल में रखी गयी कई ऐतिहासिक धरोहरों को आमजन के दर्शनार्थ भितिहरवा स्थित संग्रहालय को सौंप दिया गया. जब अभिलेखागार की संचिकाओं को खंगालने का काम हुआ, तो चौंकाने वाला तथ्य सामने आया. अभिलेखागार में मौजूद अभिलेख में दर्शाया गया है कि बेतिया महारानी जानकी कुंअर के जीवन काल में ही वर्ष 1939 में कई महत्वपूर्ण हीरे मोती स्वर्ण आभूषण व अन्य जवाहरात तत्कालीन राज प्रबंधक ने उस समय के इंपीरियल बैंक पटना व इंपीरियल बैंक इलाहाबाद की ब्रांच में धरोहर के रूप में सुरक्षित रखवा दिया था.

इन आभूषणों एवं कीमती सामानों में मोतियों की माला, नवरत्न नेकलेस, स्वर्ण जड़ित पलंग, सोने का चंद्रहार आदि शामिल हैं. बेतिया राज के अभिलेखागार में प्राप्त अभिलेखों के मिलने के बाद राजस्व बोर्ड ने भी स्टेट बैंक प्रयागराज के रिजनल मैनेजर व पटना एसबीआई के डिप्टी जेनरल मैनेजर को पत्र भेजकर इन जवाहरातों की खोज करने की बात कही है. अब बैंक की ओर से इन बक्सों को खोलने का काम शुरू किया गया है.

1939 में बैंक में रखते समय जौहरी ने लगायी थी कीमत

अभिलेखों के अनुसार उस समय मुंबई के एक जौहरी ने इलाहाबाद व पटना के इंपीरियल बैंक (अब भारतीय स्टेट बैंक) की शाखा में रखे गये जवाहरातों की अनुमानित कीमत 1939 में करीब 7 लाख 30 हजार 85 रुपये लगायी था. इसमें इलाहाबाद ब्रांच में रखे गये आभूषणों की कीमत 5 लाख 21 हजार 102 एवं पटना में रखे गये आभूषणों की कीमत 2 लाख 8 हजार 983 रुपये है. उस समय उसने सोने के आभूषणों की कीमत 40 रुपये प्रति तोला, चांदी की कीमत 8 रुपये प्रति तोला लगायी गयी थी. जौहरी की ओर से हीरा जड़ित घड़ी की कीमत 51 हजार रुपये लगायी गयी थी, जो बैंकों में रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन