SDRF Jawan Death: ड्यूटी के दौरान एसडीआरएफ जवान की मौत, बाजार से लौटते ही बिगड़ी थी तबीयत

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

SDRF Jawan Death: पश्चिम चंपारण के मझौलिया में ड्यूटी पर तैनात एसडीआरएफ जवान वीरेन्द्र यादव की बाजार से लौटते ही अचानक तबीयत बिगड़ गई. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिजनों और विभाग में शोक है.

विज्ञापन

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

विज्ञापन

SDRF Jawan Death: पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र की धोकराहा पंचायत स्थित एसडीआरएफ कार्यालय में तैनात एक जवान की शनिवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. इस दुखद घटना के बाद एसडीआरएफ कैंप और स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. साथी जवान की इस तरह अचानक हुई मौत से हर कोई स्तब्ध है.

बाजार से लौटते ही हुए बेहोश

जानकारी के अनुसार, एसडीआरएफ के सिपाही वीरेन्द्र यादव शनिवार शाम करीब चार बजे कुछ जरूरी सामान खरीदने के लिए मझौलिया बाजार गए थे. बाजार से अपना काम निपटाकर वह जैसे ही धोकराहा स्थित एसडीआरएफ कार्यालय वापस लौटे, उनकी तबीयत अचानक बेहद खराब हो गई. वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कार्यालय परिसर में ही बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े.

साथी जवानों ने पहुंचाया अस्पताल

सिपाही को बेहोश गिरता देख कार्यालय में मौजूद साथी जवानों में अफरा-तफरी मच गई. सहकर्मियों ने बिना समय गंवाए उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए मझौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने गहन जांच के बाद सिपाही वीरेन्द्र यादव को मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

एसडीआरएफ के एसआई दयानिधि सिंह ने बताया कि मृतक सिपाही वीरेन्द्र यादव बगहा के रामनगर थाना क्षेत्र के जोगिया गांव के निवासी थे. वह यहां धोकराहा कार्यालय में मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के भाई धनंजय कुमार यादव भी अस्पताल पहुंच गए. स्थानीय पुलिस ने इस मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा तैयार किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

ये भी पढ़ें: दहेज प्रथा के खिलाफ जंग छेड़ेगी भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’, ट्रेलर हुआ आउट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन