बेतिया सरिसवा रोड में स्कार्पियों ने वृद्ध को मारी ठोकर, मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेतिया सरिसवा पथ में मझौलिया थाना क्षेत्र के पारस पकड़ी कुम्हारटोली के समीप स्कॉर्पियो की ठोकर से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई.

विज्ञापन

बेतिया. बेतिया सरिसवा पथ में मझौलिया थाना क्षेत्र के पारस पकड़ी कुम्हारटोली के समीप स्कॉर्पियो की ठोकर से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना मंगलवार की शाम की बतायी गयी है. मृतक की पहचान पारस पकड़ी वार्ड दो निवासी रामेश्वर पांडेय उर्फ पारस पांडेय (70) के रूप में की गई है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया है. ठोकर लगने के बाद ग्रामीणों ने चालक व स्कॉर्पियो को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया. मृतक के पुत्र संदीप कुमार ने बताया कि उसके पिता मंगलवार की शाम घर से करीब आधा किलोमीटर दूर खेत में गए थे. वे साईकिल से वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ठोकर मार दिया. घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के लोगों के सहयोग से इलाज के लिए उन्हें जीएमसीएच में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई. मृतक के दो पुत्र शशि भूषण पांडेय (45), संदीप कुमार (30) तथा दो पुत्री बिंदु देवी (40) व संगीता देवी (28) है. घटना के बाद उनकी पत्नी कांति देवी व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इस बावत मझौलिया थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि स्कॉर्पियो को जब्त किया गया है. हिरासत में लिए गए चालक से पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन