बाबू जगदेव के शहादत दिवस पर जुटेगा समाज, बगहा में कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल संगठन के लोग | Prabhat Khabar Network

सम्राट अशोक सेना की बगहा में हुई बैठक में 6 सितंबर को नरकटियागंज में बाबू जगदेव की शहादत दिवस मनाने की तैयारियों पर चर्चा की गयी. पदाधिकारियों ने सामाजिक न्याय के लिए बाबू जगदेव के संघर्ष और बलिदान को याद किया.

विज्ञापन

बगहा न्यूज: सम्राट अशोक सेना भारत के बैनर तले गुरुवार को बगहा मलपुरवा स्थित मौर्या होटल में संगठन की बैठक हुई. इसमें आगामी 6 सितंबर को नरकटियागंज के बिंदवासनी मैरेज हॉल में आयोजित होने वाले बाबू जगदेव की शहादत दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गयी. बैठक में संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने पर भी जोर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी पर जोर

बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष बगहा जय प्रकाश कुशवाहा ने की, जबकि संचालन महासचिव विनोद कुशवाहा ने किया. पदाधिकारियों ने कहा कि 6 सितंबर को होने वाले शहादत दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी. इसे लेकर सदस्यों को जिम्मेदारियां देने और कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विचार किया गया.

सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष को किया याद

वक्ताओं ने बाबू जगदेव के संघर्ष और बलिदान को याद किया. उन्होंने कहा कि बाबू जगदेव ने सामाजिक न्याय तथा शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया. गोली लगने के बाद शहीद हुए बाबू जगदेव का बलिदान समाज के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगा. उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता.

संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प

बैठक में संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई. पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी सदस्यों को एकजुट होकर काम करना होगा. इस दौरान सदस्यों ने संगठन के प्रति तन, मन और धन से समर्पित रहकर कार्य करने का संकल्प लिया.

ये रहे मौजूद

बैठक में जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष मोतीलाल प्रसाद, भारत प्रसाद, आरएलएम प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन कुशवाहा, गोविंद कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, तारकेश्वर कुशवाहा, परशुराम कुशवाहा, रामनाथ शर्मा, सुरेश कुशवाहा समेत कई सदस्य मौजूद रहे.

यह भी पढे़ं:

बगहा में ऑर्केस्ट्रा ग्रुप पर पुलिस की रेड, यूपी की दो नाबालिग बालिकाएं बरामद, संचालक गिरफ्तार


विज्ञापन
Israel Ansari

लेखक के बारे में

By Israel Ansari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन