बेतिया: दहेज के लिए गर्भवती महिला को छत से फेंका, इलाज के दौरान मौत
बेतिया: दहेज के लिए गर्भवती महिला को छत से फेंका, इलाज के दौरान मौत
बेतिया के बैरिया में आठ माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
Bettiah Dowry Murder: बैरिया थाना क्षेत्र के लोकरिया मौजे गांव में आठ माह की गर्भवती विवाहिता हाजरा खातून (19) की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और छत से धक्का देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. मृतका की शादी जून 2025 में लोकरिया मौजे निवासी एजाज आलम से हुई थी, जो बाहर रहकर राजमिस्त्री का काम करता है.
बाइक, नकद और गहनों के लिए प्रताड़ना, ननद की शादी में जेवर मांगने का विरोध पड़ा भारी
मृतका के पिता मनसूर आलम (निवासी सिसवा मलदेहिया) ने ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
मामले से जुड़ी मुख्य बातें निम्नलिखित हैं:
- दहेज की मांग: शादी के बाद से ही ससुराल वाले बाइक, दो लाख रुपये नकद और सोने के गहनों की मांग कर रहे थे.
- गहने देने से इनकार: दो माह पहले ननद की शादी के दौरान ससुराल वाले हाजरा से उसके गहने मांग रहे थे. इनकार करने पर उसके साथ लगातार मारपीट की जाती थी.
- छत से फेंकने का आरोप: मायके पक्ष का आरोप है कि प्रताड़ना के दौरान उसे छत से धक्का दे दिया गया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
घटना के बाद मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.
ये भी पढ़ें: वाल्मीकिनगर: युवा कवयित्री 'शाइस्ता' के सम्मान में भव्य समारोह, भारत-नेपाल सीमा पर गूंजी कविताएं
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए