एक दिन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 गिरफ्तार, 92 लीटर शराब जब्त, 27 हजार का जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम चंपारण पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है. इस अभियान में 92 लीटर से अधिक अवैध शराब और एक बाइक जब्त की गई है. वाहन जांच में 27 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया.

विज्ञापन

West Champaran News: पश्चिम चंपारण पुलिस ने शनिवार को जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर अलग-अलग मामलों में 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों में आठ वारंटी भी शामिल हैं. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण और शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

उत्पाद अधिनियम के तहत छह गिरफ्तार

पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी के दौरान कुल 17 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई.

इनमें उत्पाद अधिनियम के तहत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं पुलिस ने 10 अजमानतीय वारंट का भी निष्पादन किया.

92.3 लीटर शराब और एक बाइक जब्त

पिछले 24 घंटे के दौरान चलाए गए अभियान में पुलिस ने 92 लीटर 300 मिलीलीटर अवैध शराब और एक बाइक जब्त की.

बरामद शराब को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

वाहन जांच में 27 हजार रुपये जुर्माना

अभियान के दौरान वाहन जांच भी चलाया गया. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 27 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.

पुलिस के अनुसार, जिले में वारंटियों की गिरफ्तारी, शराब तस्करी पर रोक और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन