जंगल में पेट्रोलिंग कर रहे वनकर्मी पर भालू ने हमला किया जख्मी

Updated:
विज्ञापन

चिउटाहा वन क्षेत्र में गुरुवार को जंगल में पेट्रोलिंग करने के दौरान एक वनकर्मी पर एक भालू ने हमला कर दिया.

विज्ञापन

हरनाटांड़. चिउटाहा वन क्षेत्र में गुरुवार को जंगल में पेट्रोलिंग करने के दौरान एक वनकर्मी पर एक भालू ने हमला कर दिया. जिससे वनकर्मी बुरी तरह से जख्मी हो गया. जिसको बेहतर इलाज के लिए पीएचसी हरनाटांड़ लाया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार वन कर्मियों की टीम चिउटाहा वन क्षेत्र के कक्ष संख्या के-35 ढोकनी दोन में पेट्रोलिंग कर रही थी. उसी समय एक भालू ने पेट्रोलिंग कर रहे वनकर्मी व गोबरहिया दोन निवासी उमा उरांव (35 वर्ष) पर हमला बोल घायल कर दिया. तभी साथ में पेट्रोलिंग कर रहे अन्य वनकर्मी हो हल्ला करने लगे. वन कर्मियों की हो हल्ला की आवाज सुन भालू वनकर्मी को छोड़ जंगल की अंदर भाग गया. वन कर्मियों की टीम ने घटना की सूचना वन क्षेत्र कार्यालय को दी और घायल वनकर्मी को बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरनाटांड़ भेज दिया. इस संबंध में चिउटाहा वन क्षेत्र पदाधिकारी ब्रजेंद्र कुमार ने बताया कि चिउटाहा वन क्षेत्र के ढोकनी दोन जंगल में पेट्रोलिंग कर रहे एक वनकर्मी पर भालू की हमला करने की सूचना मिली है. जिसको गंभीरता से लेते हुए वनपाल के साथ वनकर्मी की टीम को भेजकर जांच पड़ताल कराई गयी तथा घायल वनकर्मी को बेहतर इलाज के लिए पीएचसी हरनाटाड़ में इलाज कराया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन