अवध एक्सप्रेस में मृत मिला यात्री

Updated:
विज्ञापन

डाउन अवध एक्सप्रेस के एस वन बोगी में मंगलवार को एक 37 वर्षीय यात्री मृत पाया गया.

विज्ञापन

बेतिया. डाउन अवध एक्सप्रेस के एस वन बोगी में मंगलवार को एक 37 वर्षीय यात्री मृत पाया गया. जैसे ही ट्रेन बेतिया रेलवे स्टेशन पर उतरी बोगी में सवार यात्रियों ने रेल प्रशासन को सूचना दी. सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने बोगी से मृतक यात्री का शव कब्जे में लेकर जीएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेजा. अस्पताल टीओपी प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि यात्री के शव का पोस्टमार्टम कराकर सुरक्षित रखा गया है. उसकी पहचान कराई जा रही है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि यात्री का मौत कैसे हुई है. हालांकि जीआरपी व पुलिस को यह पता नहीं है कि यात्री कहा से ट्रेन में सवार हुआ था और उसे कहां जाना था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन