Panchayat Election: मैनाटांड़ में बीएलओ की बैठक, मतदाता सूची अपडेट करने का निर्देश
बीएलओ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और कर्मी | Prabhat Khabar Network
पश्चिम चंपारण में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच बीएलओ की बैठक संपन्न हुई. बीडीओ दीपक राम ने सभी बीएलओ को मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत मतदाताओं को हटाने और विवरणों में सुधार का कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं.
पश्चिम चंपारण: प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शुक्रवार को बीएलओ की बैठक बीडीओ दीपक राम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गयी. बीडीओ ने सभी बीएलओ को अलर्ट मोड में कार्य करने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया.
पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने का निर्देश
बीडीओ ने बीएलओ को पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, अपात्र और मृत मतदाताओं के नाम हटाने तथा नाम-पता सहित अन्य विवरणों में आवश्यक सुधार का काम समय पर पूरा करने को कहा.
उन्होंने बीएलओ को क्षेत्र में सक्रिय रहकर मतदाताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का भी निर्देश दिया.
बीएलओ को दी गयी मतदाता सूची संशोधन की जानकारी
बैठक में पंचानंद पंडित एवं प्रेम प्रकाश कुशवाहा ने बीएलओ को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया. इस दौरान आवश्यक दस्तावेजों और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी दी गयी.
मौके पर अतिरसुल अंसारी, रामसागर शर्मा, राजकुमार राम, मनोज कुमार, सुरेंद्र बैठा, समसुल अंसारी, रणविजय कुमार समेत सभी बीएलओ मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें
वीटीआर में ठाढ़ी गांव से धनहिया रेता की ओर पहुंचा बाघ, वन विभाग की मॉनिटरिंग तेज
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए