480 पीस शराब व बाइक के साथ एक गिरफ्तार, जेल

वलपुर पुलिस ने रविवार कि रात गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए 430 पीस एटीएम शराब के साथ एक बाइक व शराब तस्कर को गिरफ्तार की है.
योगापट्टी. नवलपुर पुलिस ने रविवार कि रात गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए 430 पीस एटीएम शराब के साथ एक बाइक व शराब तस्कर को गिरफ्तार की है. गिरफ्तार शराब आरोपित की पहचान लौरिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 निवासी मलिक पासी पिता नंदलाल पासी के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार जब्त अंग्रेजी शराब 86.400 लीटर बताया जा रहा है. नवलपुर थानाध्यक्ष अनुपम कुमार राय ने बताया कि दियरावर्ती क्षेत्र से अंग्रेजी शराब का भारी मात्र में शराब आने की सूचना पर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने लायी, जहां पूछताछ के बाद शराब अधिनियम 2016 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




