दो गुटों के बीच भूमि विवाद को ले हुई मारपीट में वृद्ध महिला की मौत, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के हथुअहवा मुजा टोला गांव में गुरुवार की रात दो गुटों के बीच भूमि विवाद में हुए मारपीट के क्रम में एक महिला की मौत हो गयी.

विज्ञापन

भितहा. स्थानीय थाना क्षेत्र के हथुअहवा मुजा टोला गांव में गुरुवार की रात दो गुटों के बीच भूमि विवाद में हुए मारपीट के क्रम में एक महिला की मौत हो गयी. वहीं पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार हथुअहवा मुजा टोला निवासी किशुनदेव यादव एवं योगेंद्र यादव के बीच जमीनी विवाद के दौरान मारपीट हुई. जिसमें पार्वती देवी पति स्व. रामशरण यादव (82 वर्ष) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मृतका के पुत्र योगेंद्र यादव के आवेदन पर थाना में कांड संख्या 131/24 दर्ज करते हुए पुलिस ने नामजद अभियुक्त किशुनदेव यादव एवं सुंदरपति देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस इस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन