वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में 2010 में आठ बाघ थे, 2022 संख्या बढ़कर हुई 52
बीते चार सालों में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में उत्साह जनक वृद्धि दर्ज की गई है.
वाल्मीकिनगर. 29 जुलाई को पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के रूप में बाघों के संवर्धन उनकी सुरक्षा और उनकी विकास के लिए एक संकल्प के साथ आगे बढ़ता है. इस वर्ष भी हम 29 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के रूप में मना रहे हैं. बीते चार सालों में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में उत्साह जनक वृद्धि दर्ज की गई है. लगभग 900 वर्ग किलोमीटर में फैले टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में आशातीत वृद्धि दर्ज की गई है. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में वर्ष 2010 में 8 बाघ थे. वर्ष 2014 में 23 बाघ हो गये. वर्ष 2018 में गणना के मुताबिक टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़कर 31 हो गयी. यह संख्या 2022 में बढ़कर 52 पहुंच गई. आंकड़ों की माने तो टाइगर रिजर्व में वर्तमान में 55 बाघ है. शावकों की गिनती करने पर यह संख्या बढ़ जाएगी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए