2022 में बनी सड़क हुई जर्जर, टूटी पुलिया से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

जर्जर सड़क के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

नौतन के रामजानकी मंदिर से पासी टोला तक की सड़क जर्जर होने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन. निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का लगाया आरोप.

विज्ञापन

नौतन सड़क जर्जर: प्रखंड कार्यालय के रामजानकी मंदिर से पासी टोला मच्छरगांवा तक जाने वाली सड़क जगह-जगह टूटकर जर्जर हो गई है. सड़क की बदहाल स्थिति के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है. शनिवार को सड़क और पुलिया की जर्जर हालत से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया और जल्द मरम्मत की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

टूटे मार्ग पर चलना बना जोखिम भरा

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और टूटे हिस्से होने से वाहनों का परिचालन जोखिम भरा हो गया है. दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है. बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और खराब हो जाती है. लोगों को सड़क के खराब हिस्सों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है.

सड़क के साथ ही मुंशी कुंड के पास बनी पुलिया की दोनों बाही भी टूट गई है. इससे राहगीरों और वाहनों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है.

2022 में हुआ था सड़क का निर्माण

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क का निर्माण वर्ष 2022 में पूरा कराया गया था, लेकिन निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया. इसी कारण कुछ ही वर्षों में सड़क कई जगह से टूट गई और अब इसकी हालत लगातार खराब होती जा रही है.

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत को लेकर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण यह मार्ग धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील होता जा रहा है.

स्कूली बच्चों को हो रही सबसे ज्यादा परेशानी

इस सड़क से नौतन स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खराब सड़क और टूटे पुलिया के कारण अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा की चिंता बनी रहती है. ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द सड़क व पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है.

प्रदर्शन में शंभुनाथ कुशवाहा, निकित कुमार, प्रियांशु कुमार, विशाल कुमार, सजन कुमार, भरत तिवारी, गोलू कुमार, मनजीत कुमार और किशन कुमार समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे.

बरसात के बाद होगी मरम्मत

मामले में जेई विपिन कुमार ने बताया कि कुछ महीने पहले सड़क की मरम्मत का काम कराया गया था. इसके बावजूद सड़क के टूटे हिस्सों की जांच की जाएगी. उन्होंने कहा कि बरसात समाप्त होने के बाद आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा कराया जाएगा.

यह भी पढे़ं:

नेपाल बाढ़ त्रासदी की आंखों-देखी: मौत के मुंह से लौटा बेटा, पिता समेत 3 अब भी लापता, बोला- काम पर गए और उधर ही...


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन