बेतिया: 50 हजार रिश्वत मांगने के आरोप में रेल थाना के दारोगा निलंबित

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नरकटियागंज रेल थाना के पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार को युवक को छोड़ने के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया. वायरल ऑडियो के बाद कार्रवाई हुई. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

बेतिया के नरकटियागंज से सतीश कुमार पांडेय की रिपोर्ट

विज्ञापन

Bettiah News: नरकटियागंज रेल थाना में पदस्थापित एक पुलिस अवर निरीक्षक को रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. रेलवे के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है.

50 हजार रुपये मांगने का आरोप

निलंबित अधिकारी की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार एक युवक को छोड़ने के बदले उसके परिजनों से 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी. आरोप है कि युवक को रेल थाना में रखने के बजाय स्टेशन परिसर स्थित पुराने थाना भवन में रखा गया था.

वायरल ऑडियो से खुला मामला

बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस अधिकारी ने मोबाइल फोन के जरिए युवक के परिजनों से संपर्क कर पैसे की मांग की थी.

मामला तब सामने आया जब परिजनों ने कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. ऑडियो वायरल होने के बाद रेलवे पुलिस प्रशासन हरकत में आया और जांच शुरू की गई.

जांच में आवाज की हुई पुष्टि

जांच के दौरान वायरल ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज की पुष्टि पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार की आवाज से हुई. इसके बाद रेल एसपी ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया.

पुलिस महकमे में चर्चा

इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में चर्चा का माहौल है. वहीं रेलवे पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है. अधिकारियों का कहना है कि दोष सिद्ध होने पर आगे भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन