विरोध प्रदर्शनों के बीच नरकटियागंज जंक्शन पर सुरक्षा बढ़ी, रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चल रहा जांच अभियान

Updated:
विज्ञापन

गश्त करते रेल पुलिस के जवान व अधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देश भर में विरोध प्रदर्शनों के बढ़ते मामलों को देखते हुए, नरकटियागंज जंक्शन सहित जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. रेलवे परिसर में हाई अलर्ट घोषित किया गया है और संयुक्त सुरक्षा अभियान चलाए जा रहे हैं.

विज्ञापन

West Champaran News: विभिन्न स्थानों पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए नरकटियागंज जंक्शन समेत जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. विभागीय निर्देश के बाद रेलवे परिसर में हाई अलर्ट घोषित किया गया है. रेल पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) संयुक्त रूप से स्टेशन और ट्रेनों की निगरानी कर रहे हैं.

विज्ञापन

स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में दिनभर सघन जांच अभियान चलाया गया.

एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में भी हो रही जांच

शुक्रवार को नरकटियागंज जंक्शन पर अतिरिक्त रेल पुलिस और आरपीएफ जवानों की तैनाती की गई.

अधिकारियों के अनुसार एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ-साथ पैसेंजर ट्रेनों में भी विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है. यात्रियों के सामान की जांच के साथ स्टेशन पर आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है.

विभागीय निर्देश के बाद बढ़ाई गई सतर्कता

रेल थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ने बताया कि विभागीय आदेश के अनुसार पूरे रेल परिक्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी गई है.

वहीं आरपीएफ पोस्ट कमांडर ऋतुराज कश्यप ने कहा कि नरकटियागंज जंक्शन से होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनों की नियमित जांच की जा रही है.

मेटल डिटेक्टर से जांच, जरूरत पड़ने पर डॉग स्क्वायड भी तैनात होगा

आरपीएफ के अनुसार प्लेटफॉर्म पर मेटल डिटेक्टर की मदद से यात्रियों और उनके सामान की जांच की जा रही है.

उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जाएगी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और प्रभावी बनाई जा सके.

यात्रियों से की गई यह अपील

रेल पुलिस और आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की है कि यदि रेलवे परिसर में कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत रेल पुलिस या आरपीएफ को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन