तीन सदस्यीय मेडिकल टीम ने की बगहा में मेडिकल स्टोर की जांच
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jun 2024 8:56 PM
शुक्रवार के दिन सहायक औषधि नियंत्रक सुषमा कुमारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम बगहा पहुंची हुई थी.
बगहा. शुक्रवार के दिन सहायक औषधि नियंत्रक सुषमा कुमारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम बगहा पहुंची हुई थी. टीम में ड्रग इंस्पेक्टर नागेंद्र कुमार व सहायक ड्रग नियंत्रक सतीश कुमार शामिल रहे. जांच टीम ने नगर के बगहा रेलवे-स्टेशन के समीप दुर्गा ड्रग एजेंसी व श्रवण ड्रग एजेंसी की जांच की. जिस दौरान सभी दवाओं, एक्सपायर दवा, दवाओं के कागजात आदि की जांच की गयी. जांच में श्रवण ड्रग एजेंसी के बगल में स्थित उसके गोदाम के वैद्य कागजात मांगी गयी, जो संचालक द्वारा मुहैया नहीं कराई गयी. इसके बाद उक्त गोदाम को सील किया गया. वहीं दुर्गा ड्रग एजेंसी में दर्जन भर दवाओं के क्रय बिल उपलब्ध नहीं पाए गए. संचालक को 20 दिनों के भीतर बिल के साथ कार्यालय बुलाया गया है. कागजातों के जांच के बाद अगर कोई त्रुटि मिली तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी. बताते चलें कि नगर सहित क्षेत्र में किराना दुकानों की भांति दवा दुकानें बिना निबंधन व फार्मासिस्ट के धड़ल्ले से संचालित हो रहीं है. जांच की सूचना सभी को पहले ही लग जाती है. जांच के दिन दुकानों को बंद कर दिया जाता है. नियमित छापेमारी से फर्जी दुकानों का संचालन के साथ-साथ प्रतिबंधित दवाओं के बिक्री पर लगाम लग सकती है. वही सहायक औषधि नियंत्रक सुषमा कुमारी ने बताया कि शुक्रवार को बगहा रेलवे-स्टेशन के समीप दो दवा दुकानों की जांच की गयी. जांच के दौरान श्रवण ड्रग एजेंसी द्वारा बगल में स्थित उसके गोदाम के वैद्य कागजात मुहैया नहीं कराई गयी. इसके बाद उक्त गोदाम को सील किया गया. हीं दुर्गा ड्रग एजेंसी के दवा दुकानदार द्वारा कुछ दवाओं का क्रय बिल नहीं दिखाया गया. उसको दवा संबंधित सभी कागजात के साथ 20 दिन में कार्यालय आने के लिए निर्देशित किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










