विवाहिता को जहर देकर ससुरालवालों ने की हत्या
Updated at : 15 Apr 2024 9:10 PM (IST)
विज्ञापन

एक विवाहिता की मारपीट कर उसे जहर देकर हत्या करने का मामला आया है.
विज्ञापन
बेतिया. एक विवाहिता की मारपीट कर उसे जहर देकर हत्या करने का मामला आया है. मृतका सिकटा थाना के सिकटा गांव वार्ड संख्या-15 निवासी महम्मद नासीर की पत्नी रजिया खातून बताई गई है. घटना की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस की टीम ने विवाहिता का शव कब्जे में लेकर जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दी.
जीएमसीएच में पूर्वी चंपारण जिले के पलनवा थाना के सिसवनिया वार्ड संख्या-9 निवासी महम्मद इदू ने बताया कि उनकी पुत्री रजिया की शादी सिकटा निवासी सुखाड़ी मियां के पुत्र महम्मद नासीर से सात वर्ष हुई थी. दामाद सिलाई का काम करते हैं. उसे एक दो माह की बेटी है. रविवार की सुबह नौ बजे ननद नूरजहां ने फोन कर कहा कि आपकी बेटी की तबीयत खराब है. इलाज के लिए हमलोग बेतिया आए हैं. फिर कुछ देर बाद उसने कॉल किया कहा कि रजिया की मौत हो गई हैं.———
ससुराल पहुंचने पर की गई मारपीट पिता इदू ने बताया कि बेटी की मौत की सूचना पर वे उसके ससुराल पहुंचे, तो ससुराल व ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट की. उसके बाद उन्होंने सिकटा पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस की 112 की टीम मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दी. उन्होंने मृतका के सास नजमुल्ला नेशा, ससुर सुखाड़ी मियां, ननद नूरजहां खातून, देवर बसीर मियां पर मारपीट कर जहर खिलाने का आरोप लगाया है. मृतका के पिता ने यह भी बताया कि पूर्व में ससुराल वाले उनके बेटी को शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडित करते थे. उनको चार बेटी व एक बेटा है. रजिया सबसे बड़ी थी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




