मेजर ध्यानचंद खेल सप्ताह में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, नियमित प्रशिक्षण का मिला भरोसा

Updated:
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद खेल सप्ताह प्रतियोगिता का उद्घाटन करते प्राचार्य

महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय में मेजर ध्यानचंद खेल सप्ताह का आयोजन किया गया. इस दौरान कबड्डी, कुश्ती और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. प्राचार्य ने खेल के महत्व पर जोर दिया.

विज्ञापन

Bettiah News: महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित मेजर ध्यानचंद खेल सप्ताह-2026 के तहत रविवार को कबड्डी, कुश्ती एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल मैदान में चुस्ती, दमखम, रणनीति तथा टीम भावना का प्रदर्शन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कबड्डी, कुश्ती और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

खेल सप्ताह के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक क्षमता के साथ खेल कौशल और रणनीतिक समझ का भी प्रदर्शन किया. प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला.

प्राचार्य ने फीता काटकर किया प्रतियोगिताओं का उद्घाटन

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नवल किशोर बैठा ने फीता काटकर प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया.

प्राचार्य ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है. खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है.

कॉलेज में खेल संस्कृति विकसित करने पर जोर

प्राचार्य ने महाविद्यालय में खेल सुविधाओं और खेल गतिविधियों के निरंतर विस्तार का भरोसा दिलाया. उन्होंने विद्यार्थियों से मेजर ध्यानचंद के समर्पण, अनुशासन और खेल भावना से प्रेरणा लेने का आह्वान किया.

खेल अध्यक्ष डॉ. गौतम कुमार ने कहा कि खेल सप्ताह का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताएं आयोजित करना नहीं, बल्कि महाविद्यालय में स्थायी खेल संस्कृति विकसित करना है.

प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मिलेगा नियमित प्रशिक्षण

डॉ. गौतम कुमार ने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान की जाएगी. ऐसे खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण और बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा.

कबड्डी एवं कुश्ती के कोच प्रीतम कुमार ने खिलाड़ियों में अच्छी संभावनाएं बताते हुए नियमित अभ्यास पर जोर दिया. वहीं वॉलीबॉल कोच पुलकित कुमार ने तकनीक, फिटनेस और टीम समन्वय को मजबूत करने की आवश्यकता बताई.

प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं रहे मौजूद

आयोजन में बर्सर डॉ. योगेन्द्र सम्यक, पूर्व खेल अध्यक्ष डॉ. बरखा चपलोत सहित अनेक प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे.

खेल विभाग के अनुसार मेजर ध्यानचंद खेल सप्ताह-2026 के तहत आगे भी विभिन्न खेल गतिविधियां और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी.

यह भी पढ़ें: आंखों के सामने उजड़ रहे घर, विधायक पहुंचे कुरसाहा तो ग्रामीणों ने मांगा सुरक्षित ठिकाना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन