कानूनी मदद चाहिए? लौरिया के शिविर में ग्रामीणों को बताया गया लोक अदालत और 15100 हेल्पलाइन का महत्व

Author Kaushik kumar|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन

मठिया में कानूनी जागरूकता अभियान की तैयारी बैठक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम चंपारण के मठिया ग्राम पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत और 15100 हेल्पलाइन के माध्यम से निशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी गई।

विज्ञापन

Lauriya National Lok Adalat: बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश और जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिम चंपारण, बेतिया के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत मठिया में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता और विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई.

विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को कानूनी सेवाओं के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंदों तक मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी पहुंचाना था.

12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

शिविर में पैनल अधिवक्ता प्रभाकर मिश्रा और अधिकार मित्र सुबोध कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को किया जाएगा.

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि आपसी सहमति से सुलझाए जा सकने वाले मामलों का निपटारा लोक अदालत के माध्यम से कर समय और खर्च दोनों की बचत करें.

नालसा हेल्पलाइन 15100 की भी दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान नालसा (NALSA) की टोल-फ्री हेल्पलाइन 15100 सहित निःशुल्क कानूनी सहायता से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं.

ग्रामीणों को बताया गया कि जरूरतमंद व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क कर मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं.

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

शिविर में मुखिया प्रतिनिधि अविनाश शेखर, पंचायत सचिव राकेश कुमार, रोजगार सेवक, कार्यपालक सहायक, विकास मित्र, वार्ड सदस्य राम पुकार यादव, उपेंद्र मिश्रा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

कार्यक्रम के दौरान लोगों को कानून की जानकारी के साथ-साथ अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और जरूरत पड़ने पर विधिक सेवा प्राधिकार की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन