कलाई पर काली पट्टी, हाथ में सरकारी काम, मांगों को लेकर आपूर्ति पदाधिकारियों का अनोखा विरोध

Updated:
विज्ञापन

काली पट्टी लगाविरोध करते एम ओ लौरिया

बिहार आपूर्ति सेवा संघ के आह्वान पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर सांकेतिक हड़ताल पर हैं. कलाई पर काली पट्टी बांधकर भी वे आम लोगों से जुड़े आपूर्ति कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं.

विज्ञापन

Bettiah News: बिहार आपूर्ति सेवा संघ के आह्वान पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन विभिन्न मांगों को लेकर सांकेतिक हड़ताल पर हैं. हालांकि विरोध के दौरान भी वे कार्यालयीय एवं विभागीय दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं. उन्होंने कलाई पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया है. संघ के निर्देश के अनुसार यह सांकेतिक हड़ताल 26 अगस्त तक जारी रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Lauriya News: काली पट्टी बांधकर जारी रखा काम

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन ने बताया कि सांकेतिक हड़ताल के दौरान आम लोगों से जुड़े आपूर्ति कार्य प्रभावित न हों, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है. विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर वे नियमित कार्यालयीय कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं.

बढ़ते कार्यभार के बीच संसाधनों की कमी का आरोप

राकेश कुमार रंजन ने कहा कि आपूर्ति विभाग के अधिकारियों पर लगातार कार्यों का बोझ बढ़ाया जा रहा है, लेकिन काम के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में विभागीय वाहन, डाटा ऑपरेटर और स्कैनर जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं.

पेट्रोल पंप से पीडीएस दुकानों तक जांच की जिम्मेदारी

आपूर्ति पदाधिकारियों को प्रखंड क्षेत्र के पेट्रोल पंप, गैस एजेंसियों और जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों समेत विभिन्न संस्थानों की जांच करने की जिम्मेदारी दी गई है. जांच के बाद विस्तृत रिपोर्ट भी विभाग को उपलब्ध करानी होती है.

अधिकारियों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बीच इन सभी कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करना चुनौतीपूर्ण हो रहा है.

26 अगस्त तक जारी रहेगी सांकेतिक हड़ताल

रंजन ने बताया कि बिहार आपूर्ति सेवा संघ की राज्य समिति के आह्वान पर राज्यभर के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सांकेतिक हड़ताल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि संघ की ओर से उठाई गई मांगों और अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए यह विरोध किया जा रहा है.

आम लोगों के काम प्रभावित नहीं करने का प्रयास

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि विरोध के बावजूद आम लोगों से जुड़े आपूर्ति कार्यों को प्रभावित नहीं होने दिया जा रहा है. अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए काली पट्टी बांधकर सरकार तक अपनी मांगों और समस्याओं का संदेश पहुंचा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: दो जुड़वां बेटों को जन्म देकर मां ने तोड़ा दम, नर्सिंग होम में हंगामे के बाद उठे सवाल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन