वर्षों का इंतजार खत्म, पर्चा मिलते ही खिल उठे भूमिहीन परिवारों के चेहरे

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड प्रमुख विजया सिंह,सीओ व अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी प्रखंड क्षेत्र में भूमिहीन परिवारों के लिए खुशी का दिन आया. चिउरही पंचायत के आठ परिवारों को आवासीय भूमि के पर्चे बांटे गए, जिससे उनके अपने घर का सपना साकार होने की उम्मीद जगी है.

विज्ञापन

Bettiah News: मधुबनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिउरही पंचायत के भूमिहीन परिवारों के लिए शनिवार का दिन खुशी लेकर आया. अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पात्र भूमिहीन लाभार्थियों के बीच आवासीय भूमि का पर्चा वितरित किया गया. पर्चा मिलने के बाद लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे. अब इन परिवारों के लिए अपने घर का सपना पूरा करने का रास्ता साफ हो गया है.

विज्ञापन

आठ भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का पर्चा

कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख विजया सिंह एवं अंचल कार्यालय के नाजिर मथुरा प्रसाद ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों को आवासीय भूमि के पर्चे सौंपे. पर्चा प्राप्त करने वालों में किसुन यादव, दुर्गेश यादव, लक्ष्मण यादव, हरिकेश यादव, कमलावती देवी, अनीता देवी, नूर नेशा एवं सकीना खातून शामिल हैं.

वर्षों से जमीन मिलने का कर रहे थे इंतजार

लाभार्थियों ने बताया कि वे वर्षों से अपने घर के लिए जमीन मिलने की प्रतीक्षा कर रहे थे. अब सरकार की पहल से उन्हें स्थायी आवास बनाने का रास्ता साफ हो गया है. लाभार्थियों ने सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पर्चा मिलना उनके जीवन का महत्वपूर्ण दिन है.

कोई गरीब भूमिहीन परिवार न रहे वंचित : प्रमुख

प्रखंड प्रमुख विजया सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी गरीब और भूमिहीन परिवार आवासीय भूमि से वंचित न रहे. पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भूमिहीन परिवारों को आवासीय भूमि मिलने से उन्हें स्थायी आशियाना बनाने में मदद मिलेगी.

प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिया गया पर्चा

अंचल नाजिर मथुरा प्रसाद ने बताया कि सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद लाभार्थियों को आवासीय भूमि का पर्चा उपलब्ध कराया गया है. आगे भी पात्र लोगों को नियमानुसार इस योजना का लाभ दिया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान अंचल कार्यालय के कर्मी एवं अन्य लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: बेतिया में 85 दुकानदारों को अतिक्रमण नोटिस, विरोध में सोमवार से मीना बाजार अनिश्चितकालीन बंद


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन