ePaper

भितहा प्रखंड के जदयू अध्यक्ष विभव राय की गोली मारकर हत्या

Updated at : 07 Aug 2024 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
भितहा प्रखंड के जदयू अध्यक्ष विभव राय की गोली मारकर हत्या

तमकुहवा बाजार स्थित एक सैलून में भितहा के जदयू प्रखंड अध्यक्ष विभव राय की अपराधियो‍ं ने सिर में गोली मार हत्या कर दी.

विज्ञापन

बगहा/मधुबनी (पचं) . तमकुहवा बाजार स्थित एक सैलून में भितहा के जदयू प्रखंड अध्यक्ष विभव राय की अपराधियों ने सिर में गोली मार हत्या कर दी. विभव खैरवा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष भी थे. घटना के बाद अपराधी भाग निकले. घटना बुधवार देर शाम की है. घटना की खबर आग की तरह चारों तरफ फैल गई. देखते ही देखते भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. बताया जाता है कि भितहा थाने के गुलरिया गांव निवासी विभव राव तमकुहवा बाजार में एक सैलून में दाढी बनवा रहे थे. अपराधियों ने नजदीक से उनके सिर में गोली मार दी.उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. फिर भी लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबनी में ले गये. डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर धनहा थाना प्रभारी धर्मवीर कुमार भारती दल बल के साथ पहुंचे. देर से पहुंचने पर लोग आक्रोशित हो गये. इस बीच लोगों ने पथराव कर दिया. इसमें थाना प्रभारी धर्मवीर भारती घायल हाे गये. स्थिति सामान्य करने के लिए कई थानों की पुलिस पहुंच गयी है. इधर घटना से गुस्साये लोगों ने धनहा थाने के सामने बिहार-यूपी मार्ग पर शव जाम कर दिया. वह डीआइजी व एसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़ गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन