गन्ने के खेत में मिली मानव खोपड़ी व हड्डी

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के नौका टोला बेलवारीपट्टी के सरेह में गन्ने के खेत से सोमवार को एक खोपड़ी, बाल के कुछ अंश व हड्डी मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

ठकराहा (पचं). स्थानीय थाना क्षेत्र के नौका टोला बेलवारीपट्टी के सरेह में गन्ने के खेत से सोमवार को एक खोपड़ी, बाल के कुछ अंश व हड्डी मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी. इस मानव अवशेष के पास से एक माला भी मिली है. उसे देखने के बाद नौका टोला बेलवारीपट्टी निवासी मिश्री चौधरी ने अपनी 12 वर्षीया बेटी के शव का अवशेष होने दावा किया है. मिश्री चौधरी ने बताया कि उनकी बेटी आठ दिनों से लापता है. उसे जंगली जानवरों ने अपना शिकार बना लिया है. इधर ग्रामीण उसे किसी कब्र से जानवरों द्वारा निकाले गए शव का अवशेष बता रहे हैं. मिश्री चौधरी ने बेटी के लापता होने की सूचना अब तक पुलिस को नहीं दी है. थानाध्यक्ष जयनारायण राम ने बताया कि थाना क्षेत्र के नौका टोला बेलवारीपट्टी से किसी बच्ची के लापता होने की न तो कोई सूचना है और न ही कोई आवेदन प्राप्त हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन