बेतिया में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए हेल्प डेस्क शुरू, जारी हुआ फोन नंबर
वोटर लिस्ट में नाम खोजते मतदाता (सांकेतिक तस्वीर)
बेतिया में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए विशेष हेल्प डेस्क शुरू हो गया है. 4 जनवरी 2027 तक इस नंबर पर कॉल कर जानकारी प्राप्त करें.
Bettiah Voter List: बेतिया में मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है. फोटो निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है. समाहरणालय परिसर में बने इस हेल्प डेस्क के जरिए नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से जुड़ी जानकारी और जरूरी सहायता मिलेगी.
प्रवासी और वंचित वर्ग के लोगों को मिलेगी प्राथमिकता
जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से स्थापित हेल्प डेस्क के माध्यम से अर्हता प्राप्त नागरिकों को सहायता उपलब्ध करायी जायेगी. इसमें विशेष रूप से प्रवासी, कमजोर और वंचित वर्ग के लोगों पर ध्यान दिया जायेगा. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया को आसानी से समझ सकें और जरूरी मदद प्राप्त कर सकें.
इस नंबर पर फोन कर ले सकते हैं जानकारी
हेल्प डेस्क से संपर्क करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने दूरभाष नंबर 06254-246047 जारी किया है. मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया या इससे संबंधित किसी जानकारी के लिए नागरिक इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.
4 जनवरी 2027 तक मिलेगी सुविधा
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, यह हेल्प डेस्क 4 जनवरी 2027 तक संचालित रहेगा. प्रत्येक कार्यदिवस को कार्यालय अवधि के दौरान यहां से सहायता प्राप्त की जा सकेगी. नागरिक समाहरणालय परिसर स्थित हेल्प डेस्क पर पहुंचकर भी जानकारी ले सकते हैं.
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत यह व्यवस्था उन पात्र लोगों के लिए उपयोगी होगी, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है. ऐसे नागरिक समय रहते निर्वाचन कार्यालय से संपर्क कर नाम जुड़वाने की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: नरकटियागंज में हड़बोड़ा नदी घाट पर जले 1001 दीप, भक्ति और रोशनी से जगमगाया परिसर
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
