स्कूल जाने के दौरान हुआ हादसा, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से प्रधानाध्यापक घायल

Author Shamsad Aziz|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन

घायल प्रधानाध्यापक का निजी क्लीनिक में इलाज

पश्चिम चंपारण में एक सड़क दुर्घटना में शिवराजपुर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष नारायण सिंह घायल हो गए. तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से उनके पैर में गंभीर चोट आई है, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

विज्ञापन

West Champaran News: नौतन प्रखंड के शिवराजपुर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष नारायण सिंह सोमवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए. हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई है. फिलहाल उनका निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

विद्यालय जाते समय हुआ हादसा

प्रधानाध्यापक सुभाष नारायण सिंह ने बताया कि वह अपने घर से विद्यालय जा रहे थे. इसी दौरान प्लांट के पास तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.

टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और उनके पैर में गंभीर चोट लग गई.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाई मदद

हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल प्रधानाध्यापक की मदद की.

सूचना मिलने पर रामायण सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया.

खतरे से बाहर हैं प्रधानाध्यापक

डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार जारी है. प्राथमिक जानकारी के अनुसार उनकी स्थिति खतरे से बाहर है.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सावधानी बरतने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन