फोन पर मंगेतर से विवाद के युवती ने की खुदकुशी

Updated:
विज्ञापन

नवलपुर थाना क्षेत्र के दूधियवा गांव में एक 21 वर्षीय युवती ने गले में फंदा डाल आत्महत्या कर ली है.

विज्ञापन

योगापट्टी. नवलपुर थाना क्षेत्र के दूधियवा गांव में एक 21 वर्षीय युवती ने गले में फंदा डाल आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि फोन पर मंगेतर से विवाद के बाद युवती ने यह कदम उठाया. फिलहाल मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में अभी आवेदन नहीं पड़ा है. पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार दूधियवा गांव निवासी विद्या प्रसाद की बेटी अनिशा कुमारी ने ऑनलाइन माध्यम से फ्रॉक मंगवाई थी. आरोप है कि मंगेतर से फोन पर बात चीत के दौरान कपड़े को लेकर दोनों में बहस हो गया और मंगेतर ने शादी से मना कर दिया. इससे नाराज होकर अनीशा ने खुदकुशी कर ली. बहन मनीषा ने बताया कि उसकी बहन अनीशा की सगाई 13 मई को शिकारपुर थाना क्षेत्र के हरदिया चौक निवासी जनक प्रसाद के 23 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार से हुई थी. नवलपुर थानाध्यक्ष अनुपम कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया. थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि अभी तक पीड़ित परिवार के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन