खेत से 93 लीटर विदेशी शराब बरामद

पुलिस ने गश्ती के दौरान दियारावर्ती क्षेत्र शिवराजपुर गांव के पास से एक के पास झाड़ियों में छिपाकर रखे गये
नौतन. पुलिस ने गश्ती के दौरान दियारावर्ती क्षेत्र शिवराजपुर गांव के पास से एक के पास झाड़ियों में छिपाकर रखे गये तिरानबे लीटर विदेशी शराब जब्त किया है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि दियारा में एक खेत के बगल में झाड़ियों में शराब की खेप रखी गई हैं. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस स्थल पर पहुंची तथा शराब को अपने कब्जे में ले लिया गया. हालांकि शराब कौन लाकर रखा था, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस शराब जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




