चौकीदार की डिक्की से पांच लाख उड़ाये

Updated:
विज्ञापन

सुभाष कुमार यादव की बाइक की डिक्की से पांच लाख रुपये उड़ा लिये हैं.

विज्ञापन

बेतिया. अपराधियों ने श्रीनगर थाने के चौकीदार कोहरा भवानीपुर वार्ड 13 निवासी सुभाष कुमार यादव की बाइक की डिक्की से पांच लाख रुपये उड़ा लिये हैं. घटना शहर के तीन लालटेन चौक की है. मामले में चौकीदार सुभाष कुमार यादव ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. सुभाष कुमार यादव ने पुलिस से बताया है कि बुधवार को वह अपनी मां यशोदा देवी व अपने पिता के दोस्त नवलपुर थाना के चौकीदार वशिष्ठ यादव के साथ सुप्रिया रोड स्थित एसबीआई बैंक शाखा के अपनी मां के बैंक खाता से पांच लाख रुपये की निकासी किया. रुपये, पासबुक, आधार कार्ड, चेक बुक, पैन कार्ड पॉलिथीन के थैला में रख अपनी बाइक की डिक्की में रख लिया. तीनों बाइक पर बैठकर तीन लालटेन चौक पहुंचे और एक दुकान में नाश्ता करने लगे. जब सभी घर पहुंच कर बाइक की डिक्की खोल कर देखा तो पॉलिथीन गायब था. तब वें दोबारा तीन लालटेन चौक के उक्त दुकान पर पहुंचे और पूछताछ किया, लेकिन रुपये के बारे में पता नहीं चल सका.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन