चनपटिया में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक, कालाबाजारी की शिकायतों पर जांच के निर्देश

Author Birendra kumar|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन

बैठक मे मौजूद खाद व्यवसायिक

चनापटिया में खरीफ सीजन के मद्देनजर उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई. इसमें खाद की कालाबाजारी और किसानों को जबरन पैकेट बेचने के गंभीर आरोपों पर तत्काल जांच के निर्देश दिए गए. बैठक में तय दर पर खाद उपलब्ध कराने पर बल दिया गया.

विज्ञापन

West Champaran News: खरीफ सीजन को देखते हुए सोमवार को प्रखंड परिसर स्थित कृषि कार्यालय के सभाकक्ष में प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में उर्वरकों की उपलब्धता, भंडारण और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई. साथ ही किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) विवेक कुमार ने की.

तय दर पर खाद बेचने का निर्देश

बीएओ विवेक कुमार ने सभी लाइसेंसधारी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक उपलब्ध कराएं.

उन्होंने कहा कि यदि कालाबाजारी या कृत्रिम अभाव की शिकायत मिली तो संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि सभी उर्वरक विक्रेताओं की निगरानी के लिए टैगिंग की गई है.

यूरिया की कालाबाजारी का लगा आरोप

बैठक के दौरान बीस सूत्री उपाध्यक्ष अशोक कुमार ओझा ने आरोप लगाया कि कुछ थोक डीलरों द्वारा यूरिया की कालाबाजारी की जा रही है.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दुकानदारों को सल्फर और जाइम के पैकेट जबरन दिए जा रहे हैं, जिससे किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है.

जांच समिति गठित करने की बात

अशोक कुमार ओझा ने कहा कि इन आरोपों की जांच के लिए समिति गठित की जाएगी. यदि जांच में शिकायत सही पाई गई तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी.

किसानों की समस्याओं पर भी हुई चर्चा

जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ प्रसाद यादव ने बैठक में किसानों की समस्याएं उठाते हुए कृषि विभाग और उर्वरक विक्रेताओं के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता बताई.

बैठक में बीस सूत्री अध्यक्ष मंकेश्वर दुबे, प्रखंड प्रमुख राजेंद्र बैठा, आत्मा अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह, उर्वरक विक्रेता और कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन