नरकटियागंज में बिजली चोरी करते पकड़े गये 11 लोग, जांच में खुला ऐसा राज कि 4 लाख से ज्यादा का जुर्माना लगा
छापेमारी करती टीम
बिजली विभाग ने नरकटियागंज में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. 11 उपभोक्ताओं को डायरेक्ट कनेक्शन और मीटर बायपास करते पकड़ा गया है, जिन पर 4 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है.
Bettiah News: नरकटियागंज में विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ बिजली विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है. विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर जांच के दौरान बिजली चोरी के 11 मामले पकड़े हैं. इसके बाद संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. सभी मामलों में बकाया और जुर्माना समेत कुल 4 लाख 1 हजार 142 रुपये की राशि निर्धारित की गयी है.
जांच में डायरेक्ट कनेक्शन और मीटर बायपास के मामले मिले
कनीय अभियंता गौतम कुमार ने बताया कि जांच के दौरान डायरेक्ट बिजली चोरी, बकाया राशि जमा किये बिना बिजली का उपयोग करने और मीटर बायपास कर विद्युत ऊर्जा का उपभोग करने के मामले सामने आये. जांच के बाद सभी संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गयी है.
11 उपभोक्ताओं पर निर्धारित की गयी अलग-अलग राशि
जांच के दौरान पकड़े गये मामलों में मदरसा दिउलिया वार्ड-6 निवासी भीखू राम पर 20,885 रुपये, मदरसा दिउलिया वार्ड-5 निवासी नबी अहमद पर 35,700 रुपये और दिउलिया वार्ड-24 निवासी समशाद अंसारी पर 37,846 रुपये की राशि निर्धारित की गयी.
नन्दपुर वार्ड-4 निवासी तुलसी साह पर 27,906 रुपये और मनोज साह पर 30,587 रुपये की राशि तय की गयी है. वहीं प्रकाश नगर वार्ड-11 निवासी कुल भूषण पांडेय पर 9,344 रुपये की राशि निर्धारित की गयी.
सबसे अधिक 83 हजार रुपये से अधिक की राशि तय
शिवगंज वार्ड-7 निवासी संदिस कुमार पर 83,806 रुपये की राशि निर्धारित की गयी है, जो जांच में पकड़े गये मामलों में सबसे अधिक है. इसके अलावा धोबी टोला वार्ड-1 निवासी दीपक कुमार पर 36,669 रुपये तथा सुनील कुमार पर 38,587 रुपये की राशि तय की गयी.
ब्लॉक रोड वार्ड-23 निवासी गोविन्द प्रसाद पर 60,885 रुपये की राशि निर्धारित की गयी है. सभी मामलों में बिजली चोरी और बकाया से संबंधित कार्रवाई की गयी है.
बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार चलेगा जांच अभियान
कनीय अभियंता गौतम कुमार ने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग की ओर से लगातार जांच अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने उपभोक्ताओं से वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करने और बकाया राशि समय पर जमा करने की अपील की है.
यह भी पढ़ें: बेतिया में ट्रैफिक चालान जमा करने उमड़ी भीड़, 1.25 लाख वाहनों पर हुए जुर्माने का निपटारा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए