दोस्तों के साथ नाव पर निकला था रितेश, कुछ ही देर में पोखर में हुआ ऐसा हादसा कि चली गयी जान
सांकेतिक तस्वीर
मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के लिपनी गांव में 14 वर्षीय रितेश की पोखर में डूबने से दुखद मौत हो गई. दोस्तों के साथ नाव पर घूमते समय यह हादसा हुआ. सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी.
Bettiah News: मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के लिपनी गांव में शनिवार शाम पोखर में डूबने से 14 वर्षीय बच्चे रितेश कुमार उर्फ भोट की मौत हो गयी. बताया जाता है कि रितेश अपने नाना पहवारी राम के घर रहकर पढ़ाई करता था. शनिवार को वह अपने दोस्तों के साथ छोटी नाव पर बैठकर पोखर में घूम रहा था. इसी दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया और सभी पानी में गिर गये.
नाव का संतुलन बिगड़ा और सभी बच्चे पानी में गिरे
जानकारी के अनुसार, रितेश अपने दोस्तों के साथ छोटी नाव पर बैठकर पोखर में घूम रहा था. इसी दौरान अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया. नाव पर सवार सभी बच्चे पानी में गिर गये. अन्य दोस्त किसी तरह पानी से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन रितेश गहरे पानी में चला गया.
ग्रामीणों ने पानी से निकाला, तब तक हो चुकी थी मौत
हादसे के बाद रितेश के पानी में डूबने की जानकारी लोगों को मिलने में काफी देर हो गयी. ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलने के बाद पोखर में उसकी तलाश शुरू की गयी. काफी प्रयास के बाद रितेश को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
घटना के बाद पोखर के पास जुटी लोगों की भीड़
रितेश की मौत की खबर मिलते ही लिपनी गांव में मातम पसर गया. घटना की सूचना मिलते ही पोखर के पास बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है.
नाना के घर रहकर पढ़ाई करता था रितेश
बताया गया कि 14 वर्षीय रितेश कुमार उर्फ भोट अपने नाना पहवारी राम के घर रहकर पढ़ाई करता था. दोस्तों के साथ पोखर में घूमने के दौरान हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया. रितेश की मौत से परिजनों और ग्रामीणों में शोक है.
थानाध्यक्ष बोले- घटना की जानकारी नहीं मिली, मामले की हो रही जांच
मैनाटांड़ थानाध्यक्ष बब्लू कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है. मामले की जानकारी ली जा रही है. पुलिस घटना से संबंधित जानकारी जुटा रही है.
यह भी पढ़ें: नरकटियागंज में बिजली चोरी करते पकड़े गये 11 लोग, जांच में खुला ऐसा राज कि 4 लाख से ज्यादा का जुर्माना लगा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए