पुलिस से झड़प मामले में मुखिया पति समेत आठ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सोमवार को पटखौली पुलिस व नयागांव-रामपुर पंचायत के मुखिया पति तथा पुत्र के बीच हुई झड़प मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन

बगहा. सोमवार को पटखौली पुलिस व नयागांव-रामपुर पंचायत के मुखिया पति तथा पुत्र के बीच हुई झड़प मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा इस मामले में 19 लोगों के विरुद्ध नामजद तथा 10 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है. जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने मुखिया पति शेषनाथ बीन, मुखिया पुत्र धीरज कुमार व नीरज कुमार, मुखिया के ससुर झक्कड़ बीन, मुखिया के देवर बृजेश बीन, पंचायत के निवासी विजय बीन व अमरनाथ समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया. जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया. इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पटखौली थाना की पुलिस लगातार प्रयासरत है. जिसमें लौकरिया थाना की पुलिस भी सहयोग कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन