14 लाख का नाला पहली बारिश में ही टूटा, ग्रामीण बोले- घटिया सामग्री से हुआ निर्माण

Updated:
विज्ञापन

अहरार‌पिपरा गांव‌ मे ‌ध्वस्त नवनिर्मित नाला

पश्चिम चंपारण के गौनाहा में करीब 14 लाख की लागत से बना नाला पहली ही हल्की बारिश में टूट गया. ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता और सरकारी राशि के दुरुपयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं. बीडीओ ने जांच के आदेश दिए हैं.

विज्ञापन

West Champaran News: पश्चिम चंपारण के गौनाहा प्रखंड की बेलसंडी पंचायत के अहरार पिपरा गांव में करीब 14 लाख रुपये की लागत से बने नाले का एक हिस्सा पहली ही हल्की बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया. इसके बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सरकारी राशि के उपयोग पर सवाल उठाए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

मामला गांव के वार्ड संख्या-13 में सुकदेराम के घर से दिनेश राम के घर तक बने करीब 600 फीट लंबे नाले से जुड़ा है.

पहली बारिश में टूट गया नाले का हिस्सा

ग्रामीण भिखारी खां, बलिराम राम, सुरेंद्र राम, अमरजीत राम, इम्तियाज अंसारी और उप मुखिया छोटे खान का आरोप है कि करीब एक सप्ताह पहले भुगतान किए गए नाले का पूर्वी दिशा का लगभग 100 फीट हिस्सा पहली ही बारिश में टूट गया.

ग्रामीणों का कहना है कि इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया. उनके अनुसार, नाले में स्थानीय नदी की बालू और निम्न गुणवत्ता की ईंटों का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण निर्माण पहली बारिश भी नहीं झेल सका.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण स्थल पर योजना से संबंधित सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया, जबकि सरकारी नियमों के तहत यह अनिवार्य है.

जेसीबी से काम कराने का भी आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नाला निर्माण और सफाई कार्य में मजदूरों की जगह जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया, जबकि भुगतान मजदूरों के नाम पर दिखाया गया.

फिलहाल क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराई जा रही है, लेकिन ग्रामीणों का दावा है कि मरम्मत में भी निम्न गुणवत्ता की निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है.

जांच के बाद होगी कार्रवाई

इस मामले पर बीडीओ ऋषभदेव प्रसाद ने कहा कि नाला निर्माण में अनियमितता की शिकायत मिली है.

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि शिकायत सही पाई गई तो नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन