डीएम ने किया बूथों का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

डीएम दिनेश कुमार राय ने 02-पश्चिम चम्पारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के लिए विकसित की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया

विज्ञापन

बेतिया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम दिनेश कुमार राय ने 02-पश्चिम चम्पारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के लिए विकसित की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. भ्रमण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, धांगड़टोली बेतिया में स्थित बूथ 132 एवं 133, विपिन हाईस्कूल, बेतिया स्थित बूथ 74, 75, 76, 77 एवं 87, वन विभाग कार्यालय परिसर, बेतिया के बूथ 108, 109, 110, 111 एवं 112, संत तेरेसा बालिका उच्च विद्यालय, के बूथ 10, 11, 12, 13 एवं 14, आमना उर्दू उच्च विद्यालय, बेतिया बूथ 28, 29, 30 एवं 31, राजकीय बुनियादी विद्यालय, बेतिया के बूथ 47, 48, 49, 50 एवं 51 पर पहुंचे और लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर की जा रही तैयारियों से अवगत हुए. उन्होंने निर्देश दिया कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए बनाये गए रैम्प का निर्माण मानक के अनुरूप कराया जाय. ताकि दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं को कोई असुविधा नहीं हो. साथ ही मतदान केन्द्रों में वेटिंग रूम, आवश्यकतानुसार शेड, बेंच, कुर्सी, शौचालय, पंखा, पेयजल, बिजली, व्हील चेयर, मतदान केन्द्र से संबंधित जानकारी का दीवार लेखन आदि कार्य समय पर पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाय. राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, धांगड़टोली, आमना उर्दू उच्च विद्यालय तथा राजकीय बुनियादी विद्यालय अवस्थित बूथों के निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि पूर्व के चुनाव संबंधी विवरणी को मिटाते हुए लोकसभा निर्वाचन 2024 से संबंधित अद्यतन जानकारी बूथ के दीवारों पर अंकित कराया जाय. वन विभाग कार्यालय परिसर अवस्थित बूथ संख्या 110 में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने सहित अन्य व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित कराने का निर्देश उन्होंने दिया. आमना उर्दू उच्च विद्यालय बूथ 30 एवं 31 में मानक के अनुरूप रैम्प का निर्माण अविलंब कराने का निर्देश. मौके पर एसडीएम सदर विनोद कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय सुजीत कुमार, बीडीओ विक्रम भास्कर, बीएसओ अरूण कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे. विपिन हाईस्कूल में संचालित मतदाता सूची विखंडीकरण का डीएम ने जायजा जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि लोस आम चुनाव के दौरान 25 मई को ज्यादा से ज्यादा लोग अपने मत का प्रयोग कर सकें. इसके लिए मतदाताओं को जागरूक करने की आवश्यकता है. इसलिए सभी सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र का लगातार भ्रमण करेंगे और मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक एवं प्रेरित करेंगे. इस दौरान विपिन हाईस्कूल में संचालित किये जा रहे मतदाता सूची विखंडीकरण कार्य का जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पर्यवेक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बीडीओ बेतिया को निर्देश दिया कि मानक के अनुरूप मतदाता सूची का विखंडीकरण कराना सुनिश्चित किया जाय. मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं रहें, इसका विशेष ध्यान रखा जाय.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन