27 अक्तूबर को जिला क्रिकेट संघ का चुनाव

जिला क्रिकेट संघ के चुनाव का ऐलान सर्व सम्मति से कर दिया गया है. 27 अक्तूबर को संघ का चुनाव कराया जाएगा.
बेतिया . जिला क्रिकेट संघ के चुनाव का ऐलान सर्व सम्मति से कर दिया गया है. 27 अक्तूबर को संघ का चुनाव कराया जाएगा. उक्त बातें वेस्ट चंपारण डीसीए के सचिव जिया इकबाल ने रविवार को बैठक के दौरान कहीं. जिला क्रिकेट संघ के एजीएम की बैठक अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज के द्वारा रविवार को बुलाई गई. जिसमें लगभग सारे पंजीकृत टीम के पदाधिकारी मौजूद हुए. बैठक में सर्वसम्मति से जिला क्रिकेट लीग कराने और क्रिकेट संघ के चुनाव तथा संबंधित बातों पर निर्णय लिया गया. इसमें तय हुआ कि जिला क्रिकेट संघ का चुनाव सर्वसम्मति से वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक चक्रवर्ती की देखरेख में कराया जाएगा. जिस पर सदन में ध्वनि मत से इसे पारित किया गया. चुनाव 27 अक्टूबर को होगा. जिसकी अधिसूचना विधिवत एक सप्ताह के अंदर कर दी जाएगी. वहीं जिला क्रिकेट लीग 27 सितंबर को होगा जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 23 सितंबर तक घोषित की गई है. मौके पर विभिन्न क्रिकेट क्लब के सदस्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




