मतिसरा गर्ल्स स्कूल में जल जमाव की शिकायत पर पहुंचीं उपसभापति

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Sep 2024 8:41 PM

विज्ञापन

नगर के मतिसरा गर्ल्स स्कूल जिसमें लड़कियों की संख्या करीब दो हजार के पास है.

विज्ञापन

नरकटियागंज. नगर के मतिसरा गर्ल्स स्कूल जिसमें लड़कियों की संख्या करीब दो हजार के पास है. कई समस्याओं से जूझ रहा है. जलजमाव से लेकर शौचालय आदि की समस्याओं पर अब नगर सरकार की नजर पड़ी है. उपसभापति पूनम देवी मतिसरा स्कूल पहुंची और परिसर में जल जमाव व शौचालयों की स्थिति आदि का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उपसभापति स्कूल परिसर में नाली का गंदा पानी व जलजमाव से उत्पन्न समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया. उपसभापति से स्कूल की बच्चियों समेत शिक्षकों ने भी समस्याओं से अवगत कराया. इस पर उपसभापति ने कहा कि यह हमारे नगर का सबसे बड़ा महिला स्कूल है. यहां हजारों लड़कियां दूर दराज के क्षेत्रों से आती है. महिला प्रतिनिधि होने के नाते वे महिलाओं का दु:ख दर्द समझ सकती है. उपसभापति ने स्कूल के प्राचार्य ब्यास पांडेय को आश्वस्त किया कि स्कूल की बदहाली दूर हो सके हर संभव प्रयास होगा. उपसभापति ने बताया कि स्कूल का निरीक्षण किया गया है. जल जमाव व शौचालय से संबंधित समस्याओं के बारे में सभापति को अवगत करा दिया है. समस्याओं का समाधान किया जाएगा. तत्काल जल जमाव को लेकर कार्य किया जा रहा है. मौके पर उपसभापति प्रतिनिधि संतोष राज, स्कूल के शिक्षक मो मुर्तजा, ओकिन्द्र यादव, रागिनी कुमारी आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन