फुलवरिया में बिजली की चपेट में आने से मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
फुलवरिया गांव में खेत में गिरे बिजली तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है.
विज्ञापन
आपके शहर में
विज्ञापन
नरकटियागंज . शिकारपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में खेत में गिरे बिजली तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक की पहचान नौतनवा पंचायत के फुलवरिया गांव निवासी स्वर्गीय नारायण शर्मा के पुत्र जगदीश शर्मा के रूप में की गई है. सूचना पर पहुंची शिकारपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि जगदीश शर्मा शनिवार की देर संध्या खेत के तरफ गया था. खेत के बगल में एक चिमनी है जिसमें सप्लाई के लिए विद्युत तार गया है. चूंकि विद्युत तार एक जगह से टूटकर खेत में गिर गया था. जगदीश शर्मा को टूटा हुआ तार दिखाई नहीं दिया और वह उसकी चपेट में आ गया. कुछ देर तक वह विद्युत तार में फंसकर छटपटा रहा लेकिन आसपास किसी के नहीं होने से उसकी मौत हो गई. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया था. मौत विद्युत करंट लगने से हुई है. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. मृतक के परिजनों द्वारा अभी कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन