मंगलपुर में फंदे से लटकी मिली महिला की लाश

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव में गुरुवार की शाम में तीन बच्चों की मां सरिता देवी 34 वर्ष की घर में फंदे से लटकी हुई लाश मिली है.

विज्ञापन

नौतन. थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव में गुरुवार की शाम में तीन बच्चों की मां सरिता देवी 34 वर्ष की घर में फंदे से लटकी हुई लाश मिली है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. जानकारी के अनुसार मृत महिला के भसूर बैधनाथ साह ने बताया कि गुरुवार को नवरात्र पर्व को लेकर घर के सभी लोग कलश यात्रा में शामिल होने गये थे. शाम में जब वापस आये तो घर में लगे बांस में साड़ी का फंदा लगाकर महिला मृत पड़ी थी. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. वहीं इस संबंध में मृत महिला के पिता देवराज बावरिया के लक्ष्मण साह ने बताया कि उसकी पुत्री की हत्या की गई है. जबकि इस मामले में किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया गया है. मृत महिला को तीन लड़के व एक लड़की है. इसमें सुरज कुमार 11 वर्ष, सनोज कुमार 8 वर्ष, छोटू कुमार 6 वर्ष तथा बेटी सलोनी कुमारी 5 वर्ष है. मृतका के पिता लक्ष्मण साह एक महीना पहले अपनी लड़की को बुलाने गया था. ससुराल वालों ने विदा करने से इंकार कर दिया था. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अभी इस मामले की किसी प्रकार का आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर कारवाई होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन