फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश

Updated:
विज्ञापन

खड्डा पंचायत के भंगहा गांव में रविवार की दोपहर एक विवाहिता की फंदे से लटकती हुई लाश मिली है.

विज्ञापन

नौतन (पचं). थाना क्षेत्र के खड्डा पंचायत के भंगहा गांव में रविवार की दोपहर एक विवाहिता की फंदे से लटकती हुई लाश मिली है. घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ टू रजनीश कांत प्रियदर्शी व थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए बेतिया भेज दिया है. एसडीपीओ ने बताया कि अभी इस मामले में किसी प्रकार का आवेदन नहीं मिला है. फिलहाल घटना की सूचना विवाहिता दुर्गावती कुमारी के मायके घरदान पोखरा दे दी गयी है. दुर्गावती कुमारी की शादी भंगहा निवासी शिव कुमार पासवान के साथ 2014 में हुई थी. शादी के दस वर्ष बाद भी पति-पत्नी को कोई कोई संतान नहीं है. रविवार की दोपहर बाद जब महिला के पड़ोसी किसी काम से उसे बुलाने उसके घर गये तो देखा कि विवाहिता की लाश पंखे में लगे फंदे से लटक रही थी. जिसकी सूचना पड़ोसी पुलिस को दिये. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई होगी. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन