ePaper

साग बेच रहे व्यक्ति को उठा ले गयी कस्टम की टीम

Updated at : 09 Jan 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
साग बेच रहे व्यक्ति को उठा ले गयी कस्टम की टीम

छावनी फ्लाईओवर के नीचे साग बेच रहे बसंत टोला निवासी भरत यादव (55) के अपहरण की सूचना पर बेतिया पुलिस की टीम परेशान रही.

विज्ञापन

बेतिया. छावनी फ्लाईओवर के नीचे साग बेच रहे बसंत टोला निवासी भरत यादव (55) के अपहरण की सूचना पर बेतिया पुलिस की टीम परेशान रही. घटना बुधवार की देर शाम छावनी रेलवे फ्लाई ओवर के पास की है. परिजनों की सूचना पर बेतिया पुलिस की टीम ने गुरुवार की दोपहर छानबीन शुरू की तो उसी दौरान भरत यादव के वापस घर लौटने की जानकारी पुलिस को मिली.एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि अपहरण का मामला गलत है. मुजफ्फरपुर कस्टम की टीम भरत यादव को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गयी थी. किसी ने भरत यादव के बारे में कस्टम को गलत सूचना दी थी. मामला यह है कि बसंत टोला निवासी भरत यादव बुधवार की देर शाम फ्लाई ओवर के नीचे साग बेच रहे थे. इसी बीच उनके पास दो लोग ग्राहक बनकर पहुंचे. उनके पास मौजूद साग की कीमत तीन सौ रुपये तय कर उसे गाड़ी में रखने की बात कह अपने साथ ले गए, परंतु भरत यादव वापस अपने टोकरी के पास नहीं पहुंचे. देर रात में वे घर भी नहीं गए. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को उनके अपहरण की जानकारी दी. बताया कि कतिपय लोगों ने उनका अपहरण कर लिया है. सूचना पर एसडीपीओ विवेक दीप, सदर इंस्पेक्टर रमेश कुमार शर्मा, नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, छावनी फ्लाई ओवर के समीप पहुंचकर दुकानों का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे थे. इसी दौरान किसी ने सूचना दी कि भरत यादव वापस अपने घर आ गए हैं. उसके बाद पुलिस टीम को भेजकर भरत यादव को एसडीपीओ ने बुलवाया. भरत ने बताया कि उन्हें कस्टम की टीम उठाकर ले गयी थी. कस्टम ने लोकल पुलिस को सूचना नहीं दी थी. मुजफ्फरपुर में उन्हें कस्टम टीम ने छोड़ दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन