ePaper

शराब का सेवन करने वाले का दिल व दिमाग होता है खोखला: मंत्री

Updated at : 16 Jan 2025 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
शराब का सेवन करने वाले का दिल व दिमाग होता है खोखला: मंत्री

उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सादा ने कहा कि शराब के आदी बनने वाले व्यक्ति का परिवार बिखर जाता है.

विज्ञापन

नौतन. उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सादा ने कहा कि शराब के आदी बनने वाले व्यक्ति का परिवार बिखर जाता है. साथ ही उनका दिल और दिमाग दोनों खोखला हो जाता है. वें गुरूवार को पूर्वी नौतन पंचायत के खैरा टोला खेल मैदान में मद्य निषेध विभाग की ओर से नशाबंदी अभियान पर आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. मंत्री श्री सादा ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने शराबबंदी कानून बनाकर सराहनीय कदम उठाया है. पहले चौक चौराहे पर शराब के नशे में धूत होकर पीने वाले अपने शरीर को नष्ट करते हैं. लेकिन शराबबंदी के बाद से लोगों के जीवन में बदलाव आये हैं. कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा नशाबंदी पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर जन जागरूकता अभियान चलाया गया. शराब पीने से होने वाली बीमारी और हानि के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला गया. इस काम को गति प्रदान करने के लिए जीविका दीदी, तालिमी मरकज, टोला सेवक, विकास मित्र को यह जवाबदेही दी गई कि वें अपने अपने क्षेत्र में निरंतर शराबबंदी के खिलाफ लोगों को जागरूक करें. शराबबंदी कानून को धरातल पर उतारने की अपील की गई. विधायक विनय बिहारी ने भी अपनी गीतों के माध्यम से लोगों को नशा के प्रति जागरूक किया. इसके पूर्व मंत्री श्री सादा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मौके पर उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, जदयू के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद, नंदकिशोर बैठा, शंभु कुशवाहा, जदयू के प्रखंड के अध्यक्ष अरूण कुमार कुशवाहा, मुखिया पति यादो लाल बैठा, सरपंच सुनैना देवी, पूर्व मुखिया रामरतन चौधरी, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन